UP Police में 67,000 पदों पर भर्ती से पहले बड़ा बदलाव

अमर उजाला

Sat, 7 October 2023

Image Credit : अमर उजाला
उत्तर पुलिस के पुलिस विभाग में 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है, भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है
Image Credit : Amar Ujala Graphics
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है, भर्ती प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है
Image Credit : Amar Ujala Graphics
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांग लिया है
Image Credit : Social Media
इस सुविधा के बाद से अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे
Image Credit : Social Media
डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा ने बताया कि प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है
Image Credit : Social Media
सिलसिलेवार तरीके से होने वाली इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था
Image Credit : Amar Ujala
वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा लागू हो जाने के बाद अभ्यर्थी को बार-बार अपना विवरण नहीं देना होगा और अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों का बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे
Image Credit : iStock

आने वाले सालों में इन 8 नौकरियों में होगा पैसा ही पैसा

iStock
Read Now