अमर उजाला
Tue, 20 June 2023
उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से बड़ा भर्ती अभियान शुरू होने वाला है।
इस भर्ती प्रक्रिया में 52 हजार 699 कॉन्स्टेबल सिपाहियों की सीधी भर्ती होनी है
इसमें सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएसी, फायरमैन और सिपाही यूपीएसएसएफ पदों पर भर्ती होगी।
यह भर्ती प्रक्रिया बीते वर्ष 37 हजार पदों पर होनी थी जिसे पदों की संख्या बढ़ा अब पूरा किया जाएगा।
पिछले वर्ष 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसकी संख्या इस बार 25 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें।
भर्ती प्रक्रिया की जानकारी 15 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर आने की उम्मीद है।
ऐसे देंगे इंटरव्यू तो कभी नहीं होंगे रिजेक्ट