अमर उजाला
Sat, 30 July 2022
UPSSSC द्वारा 31 जुलाई, 2022 को लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
हम बता रहे हैं परीक्षा से जुड़ी कुछ अहम गाइडलाइंस जो उम्मीदवारों के लिए जरूरी है।
लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए करीब दो लाख 47 हजार उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं।
परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
परीक्षा 12 जिलों में एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
उम्मीदवार समय से प्रवेश पत्र और आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
ये हैं हफ्ते की बड़ी नौकरियां, जल्दी आवेदन करें