Jobs News: ये हैं इस सप्ताह की टॉप नौकरियां

अमर उजाला

Sat, 29 October 2022

Image Credit : Amar Ujala

Coal India Limited ने मेडिकल स्पेशलिस्ट और मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - coalindia.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

Image Credit : Amar Ujala
कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, नागपुर की चिकित्सा अधिकारी के रिक्तियों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर, 2022 है। 
Image Credit : Amar Ujala

HPSSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर ने रेशम उत्पादन निरीक्षक, सहायक प्रबंधक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, आदि सहित विभिन्न पदों के लिए 1647 रिक्तियों को भरने के लिए hpsssb.hp.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Image Credit : Amar Ujala

AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 55 रिक्तियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की विंडो वेबसाइट aai.aero पर 14 नवंबर तक खुली रहेगी।

Image Credit : Amar Ujala

UPSSSC Van Daroga Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में वन एवं वन्य जीव विभाग में वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर शुरू हो गई है।

Image Credit : Amar Ujala

Nainital Bank Recruitment 2022: नैनीताल बैंक ने 40 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Image Credit : Amar Ujala
UP Metro Recruitment 2022: UPMRC ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के 142 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट lmrcl.com पर 01 से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला ग्राफिक्स

ये हैं इस हफ्ते की बड़ी नौकरियां, जल्दी करें आवेदन

Amar Ujala
Read Now