एग्रीकल्चर और नर्सिंग के लिए टॉप-3 भर्तियां, सैलरी 80 हजार से अधिक अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है यहां हमने टॉप-3 गवर्मेंट जॉब्स के बारे में बताया है यूपी के कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों पर भर्ती निकली है इसमें सिलेक्शन होने पर 81 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा अगली भर्ती DSSSB की है, जिसमें पीजीटी, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सैनिटरी इंस्पेक्टर, लैबोरेटरी असिस्टेंट और स्टैनोगाफर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी है चयनित होने पर 56 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा तीसरी अपडेट उत्तराखंड की है, यहां नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है अगर आप नर्सिंग बैकग्राउंड से हैं तो इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं .