अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
यहां जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के कुल 181 पदों को भरा जाना है।
अधिकतम आयु सीमा की बात करें तो वो 27 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता में मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक या इंजीनियरिंग में 3 साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा।
आवेदन प्रक्रिया thdc.co.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
आवेदन 30 जून, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा, वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य श्रेणियों को छूट मिली है।
चयन होने पर उम्मीदवार को प्रति माह 29 हजार रुपये से 1 लाख 19 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
10वीं और 12वीं पास के लिए यहां है सरकारी नौकरी