अमर उजाला
Tue, 4 July 2023
केंद्र सरकार के इन विद्यालयों में टीचर लाखों रुपये की सैलरी पा रहे हैं।
नवोदय विद्यालय के शिक्षकों की सैलरी अन्य सरकारी स्कूलों से भिन्न होती है।
सरकार ने नवोदय विद्यालयों की स्थापना सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से की थी।
यहां पीजीटी टीचर बनने के लिए पीजी समेत बीएड होना आवश्यक है।
वहीं टीजीटी शिक्षक बनने के लिए ग्रेजुएशन और बीएड होना जरूरी है।
पीजीटी टीचरों को 47 हजार 600 रुपये से लेकर 1 लाख 51 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलता है।
टीजीटी टीचर प्रति माह 44 हजार 900 से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपये महीना वेतन पाते हैं।
कुछ दिनों में बड़ी भर्ती होने की भी संभावना है।
बिहार में सरकारी अधिकारी बनने का मौका