शरीर पर टैटू है तो नहीं होगा इन सरकारी नौकरियों में सिलेक्शन बहुत से युवाओं को टैटू बनवाने का शौक होता है लेकिन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को टैटू से जुड़े कुछ जरूरी नियमों को ध्यान में रखना चाहिए भारत में ऐसी बहुत सी सरकारी नौकरियां हैं, जिसमें टैटू होने की वजह से कैंडिडेट्स को निकाल दिया जाता है यहां हम आपको ऐसी ही नौकरियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें शरीर पर टैटू होने पर आपको भर्ती नहीं किया जाएगा शरीर पर टैटू बने होने पर इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन रेवेन्यू सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस... और इंडियन एयरफोर्स, इंडियन कोस्टगार्ड, इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और पुलिस विभाग में उम्मीदवारों की भर्ती नहीं की जाती है .