सनी लियोनी ही नहीं, एडमिट कार्ड पर छप चुकी हैं इनकी भी तस्वीरें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में धर्मेंद्र कुमार नाम के कैंडिडेट के एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की तस्वीर देख सब हैरान हैं इस गलती के कारण धर्मेंद्र यूपी पुलिस परीक्षा में बैठने से वंछित रह गए हालांकि, इससे पहले भी कई एडमिट कार्ड्स पर अभिनेत्रियों की फोटो छप चुकी हैं इससे पहले भी 6 नवंबर, 2022 को कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा का एक एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सनी लियोनी की तस्वीर थी साल 2021 में बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक उम्मीदवार ने अपने एडमिट में साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की फोटो अपलोड कर दी थी साल 2022 में धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर मिली थी बिहार में यूनिवर्सिटी, कॉलेज के छात्रों के एडमिट कार्ड पर पीएम मोदी, महेंद्र सिंह धोनी और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीर भी छप चुकी है .