10वीं पास SSC की इस भर्ती के लिए करें अप्लाई, सेट हो जाएगा करियर अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और 10वीं पास हैं तो यह अपना सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दी है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत 26140 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है आज ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है, लिखित परीक्षा फरवरी और मार्च, 2024 में आयोजित होगी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF में होगी आवेदन शुल्क भी मात्र 100 रुपये है, इसलिए मौके से चूकें नहीं, जल्दी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर दें .