अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
गृह मंत्रालय के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की तरफ से 917 पदों पर भर्ती की जा रही है।
एसएसबी ने हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है।
योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 18 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन SSB की वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।
आयु सीमा की बात करें तो हेड कॉन्स्टेबल (मैकेनिक) के लिए आयु 21-27 वर्ष निर्धारित की है।
वहीं हेड कॉन्स्टेबल (इलेक्ट्रीशियन, स्टीवर्ड, पशु चिकित्सा और संचार) के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष तय की गई है।
सभी पदों पर शैक्षणिक पात्रता भिन्न है, इसलिए उम्मीदवार अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।
इस भर्ती में लिखित और शारीरिक दोनों परीक्षाएं होनी हैं।
इस भर्ती में सभी पदों पर आरक्षण सरकारी मानकों अनुसार लागू रहेगा।
CRPF में इन पदों पर ऐसे मिलेगी नौकरी