अमर उजाला
Mon, 29 May 2023
सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन लिमिटेड) ने प्रबंधक पदों पर भर्ती शुरू की है।
एसजेवीएन लिमिटेड ने वरिष्ठ प्रबंधक, उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भिन्न हैं, इसके लिए अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
चयनित उम्मीदवार को 60 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 12 जून 2023 तक आवेदन ऑनलाइन जमा करने होंगे।
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार कॉर्पोरेट कार्यालय, शिमला में होगा।
उम्मीदवार को आवेदन का प्रिंटआउट लेकर दस्तावेजों के साथ संबंधित पते पर पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
पोस्ट के माध्यम से दस्तावेज 4 जुलाई 2023 तक या उससे पहले ही भेजना होगा।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये है।
दिल्ली मेट्रो में नौकरी के लिए आवेदन शुरू