अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
सिक्किम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में प्रोफ़ेसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 51 पदों पर भर्ती होनी है।
उम्मीदवार विभिन्न भाषाओं के विभागों सहित अन्य विषयों में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास न्यूनतम 10 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए आवेदक के पास 08 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cus.ac.in पर 27 जून, 2023 तक पूरी की जा सकती है।
सभी विभागों अनुसार शैक्षणिक योग्यता भिन्न हैं। इसके लिए अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
सामान्य और ओबीसी से संबंधित उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
जूनियर इंजीनियर के पद पर ऐसे पाएं नौकरी