सेबी में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, आज ही करें आवेदन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sebi.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 है इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 97 रिक्तियों को भरना है अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा चरण- I की परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी चरण- II की परीक्षा (सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम के पेपर 2 को छोड़कर) 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम पेपर-2 की परीक्षा 14 सितंबर, 2024 को निर्धारित है .