अमर उजाला
Sun, 25 June 2023
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI ) ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सेबी की इस भर्ती अभियान के तहत 25 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।
सेबी के असिस्टेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई, 2023 तक है।
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु 31 मई, 2023 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क जीएसटी सहित देना होगा।
सेबी में चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं।
पहले चरण में ऑन-लाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं।
दूसरे चरण में ऑन-लाइन परीक्षा जिसमें प्रत्येक 100 अंकों के दो पेपर शामिल हैं।
तीसरे चरण में साक्षात्कार शामिल है।
5वीं पास युवाओं के लिए निकलीं नौकरियां