सबसे कम उम्र में IIT क्रैक कर इस जीनियस ने रचा इतिहास
अमर उजाला
Sat, 16 September 2023
Image Credit : Social media
आईआईटी देश का सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, यहां एडमिनशन लेने के होने वाली प्रवेश परीक्षा काफी मुश्किल होती है, जिसे क्रैक करना सबके बस की बात नहीं
Image Credit : Social media
आईआईटी क्रैक करने में टॉपर्स के भी पसीने छूट जाते हैं, लेकिन एक लड़के ने इस मुश्किल परीक्षा को महज 12 साल की उम्र में पास करके सबको हैरान कर दिया था
Image Credit : iStock
इस लड़के का नाम है- सत्यम
Image Credit : Social media
सत्यम का जन्म 20 जुलाई 1999 को हुआ था, सत्यम की स्कूली शिक्षा कोटा में पूरी हुई। बिहार के भोजपुर जिले के सत्यम कुमार ने साल 2012 में IIT- JEE में 8,137वीं रैंक हासिल की और सबसे कम उम्र में JEE क्रैक करने का रिकॉर्ड बनाया
Image Credit : iStock
इसके बाद साल 2013 में सत्यम ने फिर से JEE की परीक्षा दी, और इस बार वह आल इंडिया में 679 वीं रैंक लेकर आए। 2013 में उन्होंने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया और इलेक्ट्रिकल ब्रांच में बीटेक और एमटेक की डिग्री प्राप्त की है
Image Credit : iStock
सत्यम का चयन फ्रांस के समर रिसर्च इन्टर्न में 'ब्रेन कम्प्यूटर इन्टरफेसेज' पर शोध के लिए हुआ था। फ्रांस के चारपक छात्रवृत्ति और भारत सरकार में 'ए सर्विस ऑफ दी एम्बेसी' के संयुक्त तत्वावधान में 'टू प्रमोट हायर एजुकेशन इन फ्रांस' के लिए भी सत्यम का चयन हुआ
Image Credit : Amar Ujala
अभी हाल ही में सत्यम ने एप्पल में मशीन लर्निंग इंटर्न के तौर पर भी काम किया और अब वो टेक्सास विश्विद्यालय में स्नातक रिसर्च असिस्टेंट हैं
Image Credit : Social media
Google Ceo सुंदर पिचाई ने भारत के इस स्कूल से की है पढ़ाई