संसदीय राजभाषा समिति में नौकरी का मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती संसदीय राजभाषा समिति में अवर सचिव अनुभाग अधिकारी सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालु है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rajbhasha.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 23 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के माध्यम से होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2024 निर्धारित है। अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ अनुवादक (हिंदी) के लिए 1 रिक्ति है। अनुसंधान सहायक और असिस्टेंट के लिए 5 रिक्तियां है। स्टेनो ग्रेड-डी के लिए 4 रिक्तियां और लोअर डिविजन क्लर्क के लिए 6 रिक्तियां है। .