अमर उजाला
Thu, 22 June 2023
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
इन दोनों में कुल मिलाकर 5388 पदों पर भर्ती होनी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जून, 2023 से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता में बी.कॉम या सीए इंटर या कोई अन्य वित्त डिग्री वाले उम्मीदवार पात्र हैं।
उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भर्ती परीक्षा आधारित है जो बोर्ड द्वारा 17 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट rsmssb. rajasthan.gov.in पर जाकर 26 जुलाई 2023 तक पूरी की जा सकती है।
इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
आईटीबीपी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका