10वीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, विवरण पढ़कर तुरंत भरें फॉर्म अगर आप 10वीं पास हैं और आपका सपना वर्दी पहनने का है तो अपना सपना पूरा करने का आपके लिए यह एक सुनहरा मौका है रेलवे भर्ती बोर्ड ने RPF में कांस्टेबल और SI के 4660 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 4,208 रिक्तियां कांस्टेबल और 453 SI पद के लिए हैं खास बात यह है कि अगर आपकी अंग्रेजी कमजोर है तब भी आप इसे आसानी से पास कर सकते हैं दोनों पदों पर भर्ती के लिए आयुसीमा में छूट भी दी गई है अगर आपकी योग्यता 10वीं पास और आयु 18 से 25 साल है तो आप कांस्टेबस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं अगर आप ग्रेजुएट हैं और उम्र 20 से 25 साल है तो आप एसआई पद पर आवेदन के लिए योग्य हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई है इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Indianrailways.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं .