रेलवे में निकली असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर बंपर भर्ती, यहां से करें अप्लाई रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 5,696 पदों पर भर्ती निकाली है आवेदन प्रक्रिया आज, 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 19 फरवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि है आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2024 तक 18-30 वर्ष होनी चाहिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये और अन्य के लिए 500 रुपये है इसके लिए 10वीं पास और आईटीआई वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं चयनित होने पर लेवल-2 के तहत 19900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा आवेदन करने और विस्तृत अधिसूचना पढ़ने के लिए आधिकारिक www.recruitmentrrb.in/ पर विजिट करें .