राजस्थान में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए आज से करें आवेदन, जानें रिक्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर 10 सितंबर, 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का उद्देश्य सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 पदों को भरना है इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र या वाणिज्य में मास्टर डिग्री होनी चाहिए इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है .