अमर उजाला
Wed, 7 June 2023
RITES लिमिटेड, रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है जहां भर्ती शुरू हुई है।
इसमें ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती होनी है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यह भर्ती GATE 2023 परीक्षा के स्कोरकार्ड के आधार पर की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 तक RITES की वेबसाइट rites.com/Career पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
यह भर्ती 1 वर्ष के लिए की जाएगी लेकिन आवश्यकता अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
इस प्रक्रिया में सामान्य और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 300 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को 40 हजार से लेकर 1 लाख 40 हजार तक मासिक वेतन देय होगा।
असम लोक सेवा आयोग में नौकरी का सुनहरा मौका