बिहार पंचायती राज विभाग में 15000+ पदों पर होगी भर्ती; जानें रिक्तियां बिहार सरकार पंचायती राज विभाग में पंद्रह हजार से भी अधिक पदों पर बहाली करेगा पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने कहा, कि यह सारी नियुक्तियां विभिन्न पदों पर की जाएंगी पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि कुल 15,610 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिनमें से 4351 स्थाई पदों और 11,259 संविदा पदों पर बहाली की जाएंगी स्थाई पदों के पंचायत राज पदाधिकारी पद के लिए 112, अंकेक्षक के 28, पंचायत सचिव के 3525, पदों पर बहाली की जाएंगी निम्न वर्गीय लिपिक के 504, जिला परिषद कनीय अभियंता पद के 104 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इसके अलावा, निम्न वर्गीय लिपिक के एक, कार्यालय परिचारी के पांच,और जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक के 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी ये नियुक्तियां बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बीजीएसवाईएस, बेल्ट्रान और जिला पदाधिकारी के द्वारा किये जाएंगे। .