अमर उजाला
Sun, 25 June 2023
राजस्थान विधानसभा में पांचवीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका है।
इच्छुक उम्मीदवार विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट assembly.rajasthan.gov.in पर जाकर 29 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
राजस्थान विधानसभा सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 11 पदों पर भर्ती हो रही है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए दो, ओबीसी के लिए तीन, एमबीसी के लिए दो और EWS के लिए चार पद हैं।
चयनित उम्मीदवारों को लेवल- 1 के तहत 5200 रुपए से लेकर 20,200 रुपए का पे-बैंड दिया जाएगा।
हालांकि शुरुआती 2 साल प्रोबेशन पीरियड के दौरान चयनित होने के बावजूद उम्मीदवारों को लगभग 12,500 रुपए वेतन दिय जाएगा।
विधानसभा में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार 5वीं पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी और राजस्थानी भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की उम्र 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य कैटगरी के लिए आवेदन की फीस 600 रुपए और अन्य कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।
ये हैं घर बैठे कमाई देने वाली जॉब्स