Railway: 10वीं पास हैं तो रेलवे की इस भर्ती के लिए अभी करें अप्लाई अगर आप 10वीं पास हैं और आपकी उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच है तो आपके पास रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है रेलवे भर्ती सेल की तरफ से दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता में विभिन्न इकाइयों और डिवीजन्स में 1785 पदों पर भर्ती निकाली गई है जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए100 रुपये आवेदन शुल्क है, एससी/एसटी/पीएच और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है रेलवे की यह भर्ती अप्रेंटिस के पदों के लिए है उम्मीदवारों संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी प्रमाणपत्र और कक्षा 10वीं/हाई स्कूल/मैट्रिक की परीक्षा पास होना चाहिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2023 शाम पांच बजे तक है .