अमर उजाला
Wed, 24 May 2023
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 240 पदों पर भर्ती शुरू की है।
यहां ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर पदों पर भर्ती होनी है।
यह भर्ती ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार आधारित होगी।
इस भर्ती के लिए 11 जून, 2023 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विभिन्न पदों पर आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता भिन्न हैं। इसके लिए अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
उम्मीदवार का चयन होने पर उन्हें 63 हजार रुपये से लेकर 78 हजार 230 रुपये वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के आवेदक को 1180 रुपये भरने होंगे।
वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 59 रुपये देने होंगे।
IDBI बैंक की भर्ती में डेढ़ लाख रुपये तक मंथली सैलरी