कितनी दौलत के मालिक हैं परिणीति के होने वाले पति राघव

अमर उजाला

Fri, 22 September 2023

Image Credit : Twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा 24 सितंबर एक दूसरे से शादी करने वाले हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि परिणीति के होने वाले पति राघव के पास कितनी संपत्ति है
 
Image Credit : Twitter
राघव चड्ढा अपने राजनीतिक करियर के अलावा एक कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं
 
Image Credit : Twitter
अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की
 
Image Credit : Twitter
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं, अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई
 
Image Credit : Twitter
लाइफस्टाइल एशिया, MyNeta.info की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव चड्ढा की कुल संपत्ति करीब 50 लाख रुपये है
 
Image Credit : Twitter
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव चड्ढा के पास बाकी राजनेताओं की तरह कोई विशाल कार कलेक्शन भी नहीं है, वो 1.32 लाख रुपये की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2009 मॉडल चलाते हैं
 
Image Credit : Twitter
इसके अलावा उनके पास करीब 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 4.94 लाख रुपये है
 
Image Credit : Twitter

बिहार में 69000 शिक्षकों की भर्ती

iStock
Read Now