अमर उजाला
Fri, 9 June 2023
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
OIL ने डोमेन विशेषज्ञ के पद के लिए खान, खनिज या हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में 30 वर्षों के अनुभव वालों के लिए भर्ती शुरू की है।
यहां विभागनुसार प्रति दिन 10 हजार रुपये वेतन होगा जो प्रतिमाह 3 लाख रुपये बनेगा।
चयनित उम्मीदवारों को 02 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 63 वर्ष से कम होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता में भूविज्ञान / अनुप्रयुक्त भूविज्ञान में वरीयता दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया मेल de_rf@oilindia.in के माध्यम से ही पूर्ण की जा सकती है।
आवेदक को 8 जुलाई 2023 या उससे पूर्व सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन भेजना होगा।
इस नौकरी में हर महीने मिलेंगे दो लाख रुपये