अमर उजाला
Fri, 9 June 2023
कोलकाता सिटी एनएचएम सोसाइटी, कोलकाता नगर निगम में अनुबंध के आधार पर भर्ती शुरू हुई है।
अनुबंध के आधार पर विभिन्न विशेषज्ञ पदों सर्जन, आर्थोपेडिक्स, मेडिसिन और एनेस्थेटिस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों के लिए भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
सभी पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 जून, 2023 को 67 वर्ष तक होनी चाहिए।
योग्य आवेदकों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से 12 जून, 2023 को सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।
साक्षात्कार कक्ष 254, दूसरी मंजिल, पीएमयू, कोलकाता सिटी एनयूएचएम सोसाइटी, कोलकाता-700013 में होगा।
उम्मीदवार का चयन होने पर प्रति माह 70 हजार रुपये तकस वेतन मिलेगा।
उम्मीदवारों को आधिकारिक निगम की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र निकाल उसे भरना होगा।
आवेदन पत्र को अनिवार्य दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी के साथ लाना अनिवार्य होगा।
NTPC में इन पदोंं पर भर्ती