अमर उजाला
Mon, 5 June 2023
एनटीपीसी लिमिटेड ने विभिन्न और अहम पदों पर भर्ती शुरू की है।
यहां अतिरिक्त महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और इंजीनियर पद पर भर्ती होनी है।
अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 30 से 52 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
चयनित उम्मीदवारों को 2 लाख 80 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज आवेदन के साथ ऑनलाइन रूप से जमा करने आवश्यक हैं।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये तो एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी को आवेदन शुल्क से छूट मिली है।
डीडीए में निकली बंपर भर्ती