अमर उजाला
Tue, 4 July 2023
भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के एनएलसी लिमिटेड ने 294 पदों पर भर्ती निकाली है।
यहां विभिन्न विभागों में मैनेजर और इंजीनियर पदों पर भर्ती होनी है।
आवेदन प्रक्रिया nlcindia.in पर जाकर 03 अगस्त 2023 तक पूरी की जा सकती है।
आयु सीमा सामान्य/ OBC श्रेणी के लिए 54/ 57 वर्ष निर्धारित है।
वहीं एससी/ एसटी वर्ग के लिए 58 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और ऑनलाइन एप्लीकेशन स्क्रीनिंग के आधार पर होगा।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री/ एमएससी/ एमटेक/ सीए/ सीएमए/ एमबीए/ पीजी कोर्स किया हो।
उम्मीदवार का चयन होने पर पदानुसार प्रति माह 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 80 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 854 रुपये तो आरक्षित श्रेणी को 354 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
इस स्कूल में टीचर को मिलती है लाखों में सैलरी