अमर उजाला
Sat, 20 May 2023
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) में निदेशक, रजिट्रार और मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर भर्ती निकली है।
संस्थान में निदेशक, रजिस्ट्रार और मुख्य वित्त अधिकारी तीनों पदों पर एक-एक रिक्तियां हैं।
आवेदन प्रक्रिया भर्ती सूचना के प्रकाशित होने के न्यूनतम 45 दिन और अधिकतम 60 दिनों बाद तक पूर्ण की जा सकती है।
आवेदन करने के लिए पात्र योग्यताओं को संबंधित वेबसाइट nielit.gov.in/recruitments पर जाकर देख सकते हैं।
निदेशक पद पर 1 लाख 31 हज़ार से 2 लाख 16 हज़ार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
रजिस्ट्रार पद पर 1 लाख 23 हज़ार से 2 लाख 15 हज़ार रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
वहीं, मुख्य वित्त अधिकारी पद पर 78 हज़ार रुपये से 2 लाख 92 हज़ार रुपये तक वेतन देय होगा।
संस्थान ने अभ्यर्थियों को विज्ञापन और सभी नियम पढ़ कर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है।
रेलवे की सीधी भर्ती शुरू, यहां करें अप्लाई