अमर उजाला
Sat, 20 May 2023
एनआईए ने 44 सहायक उप निरीक्षक पदों पर भर्ती निकाली हैं।
सहायक सब-इंस्पेक्टर पद पर विभिन्न राज्यों और विभिन्न सरकारी महकमों में तैनाती होनी है।
इच्छुक उम्मीदवार nia.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक पास होने चाहिए।
आयु सीमा नियमों के तहत एनआईए भर्ती उम्मीदवारों की आयु 56 वर्ष से कम होनी चाहिए।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक को 29 हज़ार से लेकर 92 हज़ार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने विधिवत भरे हुए आवेदन को सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ संलग्न कर पोस्ट द्वारा भेजना होगा।
अधिसूचना जारी होने से 20 जुलाई या उससे पहले आवेदन पहुंच जाना चाहिए।
अपूर्ण आवेदन या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा।
MSME दे रहा लाखों की नौकरी, ऐसे करें अप्लाई