नेशनल हाईवे अथॉरिटी में हेड टेक्निकल के पद पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हेड टेक्निकल और हेड टोल ऑपरेशंस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर 5 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का लक्ष्य हेड टेक्निकल के 1 और हेड टोल ऑपरेशंस के 1 पद को भरना है इन पदों के लिए आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम रेगुलर बीई/बीटेक-सिविल डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है आवेदकों की अधिकतम उम्र 55 वर्ष होनी चाहिए, रिटायर्ड/अन्य सरकारी अधिकारियों के लिए अधिकतम उम्र 63 वर्ष होनी चाहिए इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वार्षिक 29,00,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी इसके लिए ऑफलाइन फॉर्म एनएचएआई के ऑफिस भेजना होगा आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे, अधूरे फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे .