अमर उजाला
Mon, 5 June 2023
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सीधी भर्ती के आधार पर 50 पदों पर भर्ती कर रहा है।
NHAI उप प्रबंधक के पद के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है।
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार UPSC द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (सिविल),2022 में अंतिम मेरिट के आधार पर होंगे।
आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
चयनित उम्मीदवारों को 39 हजार 100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित श्रेणी को सरकारी मानकों अनुसार आरक्षण मिलेगा।
एनटीपीसी में जनरल मैनेजर बनने का मौका