अमर उजाला
Mon, 22 May 2023
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड (एनसीआरटीसी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू की है।
एनसीआरटीसी ने हिंदी कंटेंट राइटर, सहायक प्रबंधक - वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप डेवलपमेंट पदों पर भर्ती निकाली है।
वरिष्ठ कार्यकारी वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप डेवलपमेंट और प्रोक्योरमेंट के साथ डाटा विश्लेषक पद पर भर्ती होनी है।
आवेदन की प्रक्रिया ncrtc.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
सभी सहायक प्रबंधक पद पर आयु सीमा 40 वर्ष है, जबकि अन्य सभी पदों पर आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से 06 जून 2023 तक चालू रहेगी।
कंटेंट राइटर को प्रति माह 1 लाख बीस हजार वेतन मिलेगा।
सहायक प्रबंधक पद पर प्रति माह 1 लाख 17 हजार वेतन देय होगा।
वरिष्ठ कार्यकारी पदों पर प्रति माह 90 हजार तो डाटा विश्लेषक को 69 हजार 750 रुपये वेतन देय होगा।
यहां मिल रहा शिक्षक बनने का मौका