अमर उजाला
Thu, 25 May 2023
मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने 50 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एमआरपीएल ने गैर-प्रबंधन कैडर के पदों पर आवेदन मांगे हैं।
विभिन्न विभागों केमिकल, इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल, केमिस्ट्री, ड्राफ्ट्समैन और सचिव पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन प्रकिया वेबसाइट mrpl.co.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए 28 से 43 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग डिप्लोमा निर्धारित पात्रताएं हैं।
विभिन्न पदों पर 25 हजार रुपये से 86 हजार 400 रुपये वेतन देय होगा।
आवेदन प्रक्रिया 16 जून तक पूर्ण की जा सकती है। वहीं आवश्यक दस्तावेज 20 जून 2023 तक निर्धारित पते पर कूरियर कर सकते हैं।
चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
प्रोफेसर पद पर नौकरी के लिए सीधी भर्ती शुरू