RRB ALP: रेलवे में सहायक लोको पायलट के 9000+ पदों पर भर्ती; शुरू हुआ पंजीकरण

अमर उजाला

Sat, 12 April 2025

Image Credit : freepik
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट के कुल 9,970 पदों पर भर्ती निकाली है
Image Credit : freepik
इस शानदार भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 अप्रैल से 11 मई तक चलने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
Image Credit : freepik
इस भर्ती अभियान के माध्मय से रेलवे भर्ती बोर्ड देशभर के 21 जोनल रेलवे बोर्ड में सहायक लोको पायलट के कुल 9,970 पदों को भरेगा
Image Credit : freepik
18 से 30 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी 
Image Credit : freepik
आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा, ग्रेजुएशन/डिप्लोमा धारक भी आवेदन करने के पात्र हैं
Image Credit : freepik
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। वहीं एसटी/एससी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन को 250 रुपये देने होंगे
Image Credit : freepik
अभ्यर्थी ध्यान दें, जोन के अनुसार आरआरबी वेबसाइट का लिंक अलग-अलग होगा, इसलिए उम्मीदवार को अपने जोन की आरआरबी साइट पर जाना होगा
Image Credit : freepik
चयन होने पर स्तर-7 के तहत वेतनमान दिया जाएगा, जोकि 19,900 रुपये निर्धारित है
Image Credit : freepik

आरबीआई गवर्नर की कितनी होती है सैलरी? मिलती हैं ये सुविधाएं

ANI
Read Now