यूपी में ग्रामीण विकास मंत्रालय में निकली 1700+ पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत प्रतिभा इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं इसके लिए बीआर्क, बीप्लान, बीटेक, बीई, बैचलर ऑफ सोशल वर्क, बीबीए और एमए के छात्र आवेदन कर सकते हैं इंजीनियरिंग में सिविल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले छात्रों के पास भी मौका है, कुल 1704 पदों पर भर्ती होनी है ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत शुरू की गई इस इंटर्नशिप की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में रुचि एवं कौशल होना चाहिए इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2024 है इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले अधिसूचना अवश्य पढ़ लें .