अमर उजाला
Sun, 4 June 2023
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं।
मंत्रालय के अहम विभाग इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक्निकल (JIO-II)/टेक के पद पर भर्ती होनी है।
शैक्षणिक योग्यता में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री की होनी चाहिए।
आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2023 तक पूरी की जा सकती है।
यह प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है, जिसे वेबसाइट mha.gov.in/en पर जाकर पूर्ण किया जा सकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया में 797 पदों को भरना लक्षित है।
यह भर्ती, परीक्षा आधारित है जिसे पास करकर ही चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
आईआईटी में इस पद पर भर्ती हुई शुरू