अमर उजाला
Sun, 16 July 2023
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) भोपाल में नौकरी का सुनहरा मौका है।
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 03 अगस्त 2023 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से आवेदन की हार्ड कॉपी भेज सकते हैं।
एनएएनआईटी भोपाल की इस भर्ती में फैकल्टी के कुल 127 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
इनमें से 62 रिक्तियां असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए 44 रिक्तियां असोसिएट प्रोफेसर पद के लिए और 21 रिक्तियां प्रोफेसर पद के लिए हैं।
अनारक्षित / ओबीसी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 1200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में जमा कराना होगा।
वहीं एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
यूपी में नेत्र परीक्षण अधिकारी बनने का मौका