कैसे मिलती है लोको पायलट की नौकरी?

अमर उजाला

Wed, 17 May 2023

Image Credit : Social Media
भारतीय रेलवे में ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी लोको पायलट की ही होती है। ट्रेन चलाने वाले को लोको पायलट कहते हैं। यह ग्रुप बी श्रेणी की नौकरी है।
Image Credit : Social Media

लोको पायलट बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा पास करनी होती है।

Image Credit : Social Media

लोको पायलट के लिए एनसीवीटी यानी एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई से संबंधित ट्रेड डिप्लोमा जरूरी है।

Image Credit : Social Media

आईटीआई के अलावा उम्मीदवार एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा भी कर सकते हैं।

Image Credit : Social Media

लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 के बीच होनी चाहिए।

Image Credit : Social Media
लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की ओर से भर्ती निकाले जाने पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Image Credit : Social Media

उम्मीदवारों को लोको पायलट के लिए आयोजित लिखित परीक्षा क्वालिफाई करनी होती है।

Image Credit : Social Media
इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू से गुजरना होता है। शॉर्ट लिस्ट होने पर चिकित्सकीय परीक्षण होगा।
Image Credit : Social Media

लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट सब क्लियर होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को ट्रेन और मेट्रो रेल चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Image Credit : Social Media

बैंक अधिकारी बनने का मौका, कहीं चूक न जाएं

अमर उजाला ग्राफिक्स With Freepik
Read Now