अमर उजाला
Thu, 28 September 2023
भारत ग्रीन जॉब्स के मामले में दुनिया के कई देशों को कड़ी टक्कर दे रहा है
आज हम आपको बताएंगे क्या है ग्रीन जॉब्स कैसे मिलेंगी नौकरियां
ग्रीन जॉब्स उन क्षेत्र की नौकरियों को कहते हैं, जहां इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उनके काम से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़े
हाइड्रोपावर, सोलर एनर्जी आदि क्षेत्रों में निकलने वाली नौकरियों को ग्रीन जॉब्स नौकरियों की श्रेणी में रखा जा सकता है
12वीं पीसीएम के साथ पास करने के बाद बीएससी इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग, बीटेक इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग, एमटेक इन रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग आदि कोर्सेज कर सकते हैं
रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग का कार्य वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादों का विकास और देखरेख करना है
ये इंजीनियर कंसल्टेंट या रिसर्चर के तौर पर भी काम करते हैं
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इलेक्ट्रिकल, एन्वॉयरन्मेंटल, मैकेनिकल,सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री वाले युवाओं के पास पर्याप्त अवसर हैं
ग्रीन बिल्डिंग इंजीनियर, वाटर नेटवर्किंग प्लानिंग इंजीनियर, विंड टरबाइन फैब्रिकेटर आदि के तौर पर भी अपना करिअर बना सकते हैं
UP के जूनियर हाई स्कूलों में निकलेगी चपरासी और बाबू की भर्ती, जानें योग्यता