जेपीएससी सीडीपीओ मेन्स के लिए आवेदन शुरू, जानें रिक्तियां झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 64 रिक्तियों को भरना है उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं सीडीपीओ मेन 2023 का आयोजन 2 से 4 अगस्त, 2024 तक होने की संभावना है यूआर/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को इन पदों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी/एसटी या जेएच उम्मीदवारों को 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है .