नौकरी बदलते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना फ्यूचर में हो सकती है दिक्कत
अमर उजाला
Sat, 23 September 2023
Image Credit : iStock
प्राइवेट सेक्टर में लोग तेजी से ग्रोथ पाने के लिए जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते रहते हैं, लेकिन कभी-कभी नौकरी बदलते समय कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो फ्यूचर में परेशानी का कारण बन सकती हैं
Image Credit : iStock
अगर आप भी अपनी नौकरी बदलने का प्लान कर रहे हैं तो भूलकर भी ये गलतियां न करें, नहीं तो फ्यूचर में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
Image Credit : iStock
कोई अगर दो साल भी 100 फीसदी मेहनत से काम करता है, लेकिन नोटिस पीरियड को इग्नोर करता है तो इससे करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे कंपनी और सीनियर के साथ रिश्ते भी बिगड़ जाते हैं
Image Credit : iStock
नोटिस पीरियड के दौरान सिर्फ औपचारिकता के लिए दफ्तर न जाएं, इस दौरान आपके व्यावहार और काम पर ज्यादा ध्यान रहता है
Image Credit : iStock
कंपनी से जाने के पहले अपने सहकर्मियों एवं सीनियर्स को धन्यवाद जरुर दें, अपने नेटवर्क को हमेशा मजबूत रखें। किसी से रिश्ते खराब करके न जाएं, क्योंकि बहुत अवसर होंगे जब इन लोगों से दोबारा मिल सकते हैं
Image Credit : iStock
ऑफिस प्रॉपर्टी को जाते समय डैमेज न करें, ऐसा करने से आपकी रेप्यूटेशन खराब हो जाएगी और जेल भी जाना पड़ सकता है
Image Credit : iStock
परिणीति-राघव में किसके पास है ज्यादा संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे होश