अमर उजाला
Sat, 27 May 2023
झारखंड हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के पद पर भर्ती शुरू कर दी है।
झारखंड हाई कोर्ट में 42 पदों पर भर्ती होनी है।
उम्मीदवार 25 मई से 24 जून 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन होने में बाद इस पद पर 44 हजार 900 रुपये से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपये वेतन देय होगा।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 21 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष का होनी आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए।
आवेदन शुल्क में अनारक्षित, बीसी I-II श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये देय होंगे।
जिला अटॉर्नी के पद निकली नौकरी