अमर उजाला
Thu, 15 June 2023
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पदों पर भर्ती होनी है।
यह भर्ती प्रक्रिया आगामी 27 जून 2023 से शुरू की जाएगी।
अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए 26 जुलाई, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है।
उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.itbppolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा आदि परीक्षाओं के आधार पर पूरी की जाएगी।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
वहीं एससी/एसटी और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
आईआईटी में सीधी भर्ती का सुनहरा मौका