अमर उजाला
Wed, 9 August 2023
इसरो में तकनीशियन-ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसरो की इस भर्ती में कुल 35 पद भरे जाएंगे।
इनमें से 34 रिक्तियां तकनीशियन बी के लिए हैं और एक रिक्ति ड्राफ्ट्समैन बी पद के लिए है।
उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान तथा बोर्ड से 10वीं के अलावा फिटर /मशीनिस्ट /इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ेगा।
यूरेनियम कॉर्पोरेशन में निकलीं भर्तियां