अमर उजाला
Fri, 7 July 2023
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने वैज्ञानिक, इंजीनियर-एसडी और वैज्ञानिक, इंजीनियर-एससी के पदों पर भर्ती निकाली है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार 21 जुलाई शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर आवेदन करना होगा।
इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
वीएसएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 61 रिक्तियों को भरना है।
वैज्ञानिक, इंजीनियर-एसडी पद के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
वैज्ञानिक, इंजीनियर-एससी पद के लिए सभी आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा।
आईसीएसआई सीआरसी एक्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती