अमर उजाला
Sat, 27 May 2023
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वैज्ञानिक/अभियंता के पद के लिए आवेदन मांगे हैं।
अधिसूचना के आधार पर 303 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदक का चयन होने पर 56 हजार 100 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।
सामान्य श्रेणी से आने वालों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
जबकि महिलाओं, एससी और एसटी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो बीई/बी.टेक वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 14 जून, 2023 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
UPSC में इन पदों पर मिलेगी नौकरी